कटघोरा: कटघोरा में नकली पनीर की आशंका, दो डेयरियों से लिए गए सैंपल
Katghora, Korba | Aug 20, 2026 छत्तीसगढ़ में “बने खाबो–बने रिहबो 2.0” अभियान के तहत 17 से 23 अगस्त तक सात दिवसीय सघन खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन और जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। रक्षाबंधन त्योहार को देखते हुए खाद्य विभाग की टीम महीने की शुरुआत से ही विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर रही है और संदिग्ध खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।