कैमूर में राज्य स्तरीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ
कैमूर के जद्दूपुर स्थित डीएवी स्कूल में चार दिवसीय राज्य स्तरीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। जिला पदाधिकारी कुमार अनुराग और डीएवी निदेशक दिनेश सिंह ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया।
खेल विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में बिहार के नौ प्रमंडलों और एकलव्य केंद्र के 500 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। यह प्रतियोगिता 13 से 16 अक्टूबर तक चलेगी। इसमें अंडर-14, 17 और 19 आयु वर्ग के बालक फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन कुश्ती में दम दिखाएंगे।
इस मौके पर राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी अन्नू गुप्ता और सेवानिवृत्त शारीरिक शिक्षक अखिलेश कुमार को डीएम ने सम्मानित किया।
Mohania, Kaimur | Oct 13, 2026