हरदोई: खदरा फाटक के पास पड़ा मिला सुंदरम,जिला अस्पताल में मौत,मौसेरे भाई जितेंद्र सिंह ने कहा दोनों पैर कटे थे
Hardoi, Hardoi | Apr 27, 2024 हरदोई के कोतवाली देहात इलाके के खदरा फाटक के पास 24 वर्षीय सुंदरम पड़ा मिला जिसके दोनों पैर कटे हुए थे।मृतक के मौसेरे भाई जितेंद्र सिंह ने बताया कि उसकी जिला अस्पताल में मौत हो गई।जितेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक शुक्रवार की शाम को अपने चाचा के साथ सब्जी खरीदने के लिए निकला था लेकिन वापस न आया।मृतक के शव का पुलिस ने आज पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।