हरदोई: सैदपुर गांव के आशीष ने शादी के डेढ़ महीने बाद घर के अंदर फांसी लगाकर की आत्महत्या
Hardoi, Hardoi | Apr 27, 2024 बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव के आशीष ने शादी के डेढ़ महीने बाद घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के समय माता-पिता घर में नहीं थे। पिता सब्जी खरीदने बाहर गए थे जबकि मां एक शादी समारोह में शामिल होने रिश्तेदारी में गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।