हरदोई: हरदोई में उड़नदस्ते की गाड़ी से बारात ढोने का मामला,डीएम ने निर्वाचन आयोग को लिखा पत्र,बोले निर्देश मिलने पर होगी कार्यवाई
Hardoi, Hardoi | Apr 27, 2024 हरदोई की सांडी विधानसभा क्षेत्र में उड़न दस्ता टीम के लिए लगाई गई गाड़ी में बाराती बैठाये जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद डीएम ने मामले का संज्ञान लिया है। इस प्रकरण में डीएम एमपी सिंह ने चालक की लापरवाही मानते हुए निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा है और कहा है कि निर्देश मिलने पर कार्यवाई की जायेगी।