कोंडागांव: कोंडागांव कॉलेज की फाइनल ईयर की छात्रा ने ज़हरीले पदार्थ का किया सेवन, जिला अस्पताल में उपचार जारी
शासकीय गुण्डाधुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोंडागांव में पढ़ने वाली फाइनल ईयर की छात्रा ने अज्ञात कारणों से बड़ा कदम उठाते हुए जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिसे उनके परिजनों द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 22 अप्रैल को मिली जानकारी अनुसार माकड़ी में रहने वाली छात्रा कोंडागांव नगर में रहकर कॉलेज की पढ़ाई पूरी कर रही है।