कोंडागांव: 22 व 23 अप्रैल को गुंडाधुर कॉलेज की वार्षिक परीक्षा SAGES तहसीलपारा में होगा आयोजित- शशिभूषण कन्नोजे, सहायक प्राध्यापक
लोकसभा निर्वाचन 2024 के आयोजन को लेकर शासकीय गुंडाधुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय भवन का जिला प्रशासन द्वारा अधिग्रहण किया गया है जिसके चलते महाविद्यालय की वार्षिक परीक्षा का आयोजन अस्थाई तौर पर 22 व 23 अप्रैल को स्वामी आत्मानंद स्कूल तहसीलपारा में आयोजित की जा रही है। 21अप्रैल को सहायक प्राध्यापक शशि भूषण कन्नोजे ने मीडिया के माध्यम से छात्रों को अवगत कराया है।