कोंडागांव: स्कूल शिक्षा विभाग ने गर्मी की छुट्टी की घोषित, कोंडागांव में 22 अप्रैल से 15 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश
21 अप्रैल को स्कूल शिक्षा विभाग ने छत्तीसगढ़ में 22 अप्रैल से सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। आदेश के अनुसार कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है,बदलते मौसम और गर्मी की वजह से बच्चे बीमार भी पड़ रहे हैं। हालांकि अवकाश के जारी इस आदेश में शिक्षकों को अलग रखा गया है। कोंडागांव जिले में 22 अप्रैल से 15 जून तक स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा।