सनावद: सनावद में नवरात्रि की महाअष्टमी पर बागेश्वरी माता मंदिर से शीतला माता मंदिर तक निकली भव्य चुनरी यात्रा
मध्यप्रदेश के बड़वाह ब्लॉक के सनावद नगर मे शारदीय नवरात्रि की अष्टमी पर रविवार को नगर के प्राचीन बागेश्वरी माता मंदिर से श्रद्धालुओं द्वारा ढोल ढमाको के साथ शीतला माता मंदिर तक भव्य चुनरी यात्रा निकली। चुनरी यात्रा मे महिलाए व बालिका माता की चुनरी लेकर जय माता दी के जयघोष के साथ चल रही थी।आतिशबाजी के बीच मंदिर से निकली चुनरी यात्रा मोरटक्का चौराहा