कोंडागांव: कर्तव्य में लापरवाही बरतने वाले जिले के 4 शिक्षक तत्काल प्रभाव से निलंबित
कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर कर्तव्य में लापरवाही बरतने के कारण फरसगांव क्षेत्र के प्रा.शा.कुम्हारपारा बंजोड़ा में पदस्थ सहायक शिक्षक चरणसिंह मरकाम,प्रा.शा.सदाड़ी के एचएम शंकरलाल नेताम, कोण्डागांव क्षेत्र के प्रा.शा.कोहकाड़ी के सहायक शिक्षक एलबी चितुराम सर्फे,सर्फे,उच्च प्रा.शा.आदनार के प्रभारी एचएम रामसिंह कुदराम को तत्काल प्रभार से निलंबित किया गया है।