कोंडागांव: ग्राम हथकली के ग्रामीणों ने कोंडागांव कलेक्टर से की नवीन प्राथमिक शाला भवन एवं मोबाइल टावर की मांग, DM को सौंपा ज्ञापन
कोंडागांव जिले के मर्दापाल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हथकली के ग्रामीणों ने शुक्रवार को कोंडागांव कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंप कर मोबाइल टॉवर की मांग और ग्राम के प्राथमिक शाला भवन की जर्जर स्थिति की ओर ध्यान दिलाया है। ज्ञापन में कहा गया है कि भवन इतना जर्जर हो चुका है की बारिश के मौसम में छत से पानी टपकता रहता है जिससे बच्चों को पढ़ाई में काफी परेशानी होती है।