कोंडागांव: कोकोड़ी जंगल में मिली फांसी पर लटकी अज्ञात महिला के शव की हुई शिनाख्त, कोतवाली पुलिस ने किया मर्ग कायम
22 अगस्त की शाम कोंडागांव जिले के अनंतपुर थाना क्षेत्र के कोकड़ी जंगल में एक अज्ञात महिला का शव पेड़ से लटका मिला था। वहीं आज अज्ञात महिला के शव की कोतवाली पुलिस ने शिनाख्त कर ली है। महिला की पहचान श्रीमती जयमनी यादव पति सोनधर यादव उम्र 33 वर्ष के रूप में हुई है। कोंडागांव थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय ने पहचान की पुष्टि की है।