कोंडागांव: जिले के समग्र विकास में निभाएं समन्वित भूमिका- प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन
कोण्डागांव जिले के प्रवास पर पहली बार आए वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री तथा प्रभारी मंत्री जिला कोण्डागांव लखनलाल देवांगन ने जिले के विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले के समग्र विकास हेतु सभी विभागों के अधिकारी समन्वित दायित्व निभाएं। जिले के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सम्बन्धित के विरुद्ध कार्यवाही होगी।