कोंडागांव: हिर्री हाई स्कूल में 8 शिक्षकों में 2 शिक्षक अटैच,4 शिक्षक नदारत,70 विद्यार्थी का भविष्य भगवान भरोसे,परिजनों ने लगा आरोप
फरसगांव क्षेत्र के ग्राम पँचायत हिर्री में स्थित हाई सेकेंडरी स्कूल में शिक्षकों के स्कूल से नदारत रहते हैं । परिजनों ने आरोप लगाया है कि आज गुरुवार को स्कूल में मात्र 2 ही शिक्षक थे और 4 शिक्षक अनुपस्तिथ थे, जिनके अवकाश सम्बन्धित कोई आवेदन स्कूल में नही था और न ही स्कूल के रजिस्टर पंजी में उन शिक्षकों का CL, अनुपस्तिथ या उपस्तिथी दर्ज नही किया गया।