कोंडागांव: पैगंबर हजरत मोहम्मद के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी को लेकर मुस्लिम समाज कोंडागांव में आक्रोश
कोंडागांव के मुस्लिम समाज अंजुमन इस्लामिया के द्वारा सिटी कोतवाली पहुंचकर एक व्यक्ति के खिलाफ गिरफ्तारी की मांग की गई है। 23 अगस्त को मिली जानकारी अनुसार महाराष्ट्र में एक महंत रामगिरी के द्वारा पैगंबर हजरत मोहम्मद के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई है जिसके खिलाफ कोंडागांव मुस्लिम समाज के लोगों ने आक्रोश जताते हुए महंत रामगिरी के खिलाफ गिरफ्तारी की मांग की है।