ढाका: भारत-नेपाल सीमा पर नशे की खेप के साथ एक व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण:- भारत-नेपाल सीमा पर तैनात SSB जवानों ने कार्रवाई करते हुए नशीली दवाओं के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से नशे की टेबलेट और सिरप बरामद किए गए। SSB ने जब्त नशीली दवाओं को कब्जे में लेकर गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।