कुमारखंड: कुमारखंड में कांग्रेस पार्टी का सांगठनिक विस्तार की प्रक्रिया शुरू
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के बाद कुमारखंड में कांग्रेस संगठन को लेकर पंचायत और वार्ड स्तर तक मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है। 31 अगस्त तक ब्लॉक संगठन का विधिवत गठन, ‘चलो पंचायत, चलो वार्ड’ अभियान और ‘हर घर झंडा’ कार्यक्रम चलेगा।