चंबल में रेत माफियाओं पर शिकंजा, ₹1.25 करोड़ का AI सर्विलांस सिस्टम
मुरैना। चंबल नदी में अवैध रेत उत्खनन पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के अधिकारियों ने मुरैना के देवरी घड़ियाल केंद्र में समीक्षा बैठक की। बैठक में प्रतिबंधित क्षेत्र की निगरानी और संयुक्त कार्रवाई की रणनीति पर चर्चा हुई। वन विभाग के अनुसार, संवेदनशील क्षेत्रों में 18 पॉइंट पर 36 CCTV कैमरे लगाए गए हैं। वहीं, रिठौरा में करीब ₹1.25 करोड़ की लागत से AI सर्विलांस सिस्टम स्थापित किया गया है, जो लगभग पांच किलोमीटर क्षेत्र की निगरानी करने में सक्षम बताया गया है। सिस्टम से संदिग्ध गतिविधियों पर अलर्ट मिलने और कार्रवाई में तेजी आने की उम्मीद है। अब देखना होगा कि इस तकनीक से अवैध रेत उत्खनन पर कितनी प्रभावी रोक लगती है।
#morena #मुरैना #चंबल