ब्रेकिंग : श्रीनगर नगर निगम में बढ़ा विवाद, पार्षद ने लगाए गंभीर आरोप
श्रीनगर नगर निगम में कथित भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी को लेकर विवाद गहरा गया है। वार्ड-40 के पार्षद संदीप सिंह रावत ने जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल को ज्ञापन सौंपते हुए नगर निगम के कार्यों की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। पार्षद का आरोप है कि विकास कार्यों और प्रशासनिक निर्णयों में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है, जिससे जनहित प्रभावित हो रहा है। मामले को लेकर नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।
Pauri, Garhwal | Jun 19, 2026