मंडी: मंडी कॉलेज में हुआ हिमाचल प्रदेश गवर्नमेंट कॉलेज टीचर एसोसिएशन का जनरल हाउस, 35 कॉलेज के 130 शिक्षक हुए शामिल
Mandi, Mandi | Feb 25, 2024 हिमाचल प्रदेश के वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी में एचजीसीटीए अध्यक्ष एवं एआईफुक्टो उपाध्यक्ष डॉ. बनिता सकलानी की अध्यक्षता में हिमाचल राजकीय महाविद्यालय शिक्षक संगठन का जनरल हाउस आयोजित किया गया। जनरल हाउस एचजीसीटीए चुनाव के चार महीने बाद आयोजित किया गया था। जनरल हाउस में 35 विभिन्न कॉलेजों के लगभग 130 शिक्षकों ने भाग लिया।