मंडी: सकेतड़ी में खाई में गिरी बोलेरो, 3 लोग हुए घायल- सागर चन्द्र, एएसपी
Mandi, Mandi | Feb 25, 2024 मंडी ज़िले के गोहर के सकेतड़ी नाला में एक बोलेरो जीप 100 फ़ीट गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें सलाहर निवासी भोला दत्त, रोशन लाल व उपेंद्र कुमार सवार थे। तीनों चैलचौक से अपने घर सलाहर जा रहे थे। घटना में घायल एक शख़्स को गोहर सिविल अस्पताल में उपचार के बाद घर भेज दिया गया, वहीं 2 घायलों को उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।