मंडी: पुलिस थाना सदर मंडी टीम ने 6 ग्राम चरस सहित एक आरोपी किया गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस-डीएसपी हेडक्वार्टर मंडी देवराज
Mandi, Mandi | Feb 25, 2024 आरोपी की शिनाख्त जगत राम पुत्र मोहन लाल निवासी मसवरी डाकघर तलयाहड़ तहसील सदर जिला मंडी के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी देते हुए रविवार डीएसपी हेडक्वार्टर मंडी देवराज ने कहा कि जिला मंडी पुलिस के द्वारा नशे के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी है। मंडी सदर पुलिस द्वारा एक आरोपी को 6 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है।