मंडी: छोटी काशी मंडी के प्रसिद्ध बाबा भूतनाथ को मख्खन चढ़ाने की है प्राचीन परंपरा- रविवार को मंडी मे बोले महंत देवानंद सरस्वती
Mandi, Mandi | Feb 25, 2024 छोटी काशी मंडी के प्रसिद्ध बाबा भूतनाथ मंदिर में नित्यप्रति स्वयंभू शिवलिंग पर मख्खन चढ़ाया जाता है और रोज सुबह एक नए स्वरूप के रूप में माखन रूपी श्रृंगार भी उकेरा जाता है। तारा रात्रि के पश्चात 17वें दिन रविवार को होयसलेश्वर महादेव के रूप में बाबा भूतनाथ का माखन रूपी श्रृंगार उकेरा गया है। यह मंदिर कर्नाटक के हासन जिले के हलेबिड नामक स्थान पर स्थित है।