इंदरगढ़: *रतनगढ़ माता मंदिर पर देर शाम तक 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, दतिया कलेक्टर ने भक्तों से की अपील
रतनगढ़ माता मंदिर पर भाई दूज मेले पर आज सोमवार रात 9 बजे तक 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिए। दो दिवसीय मेले में 20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। दतिया कलेक्टर ने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि प्रशासन का सहयोग करें, अगर कोई आवश्यकता है तो कंट्रोल रूम पर संपर्क करें, हम आपके साथ हैं।