मधुसूदनपुर थाना पुलिस ने बीते 29 जनवरी को दर्ज मामले के प्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान थाना क्षेत्र के किशनपुर निवासी बबलू यादव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी।