भंडरा: भंडरा के होटल में ज़हर परोसने की खबर से होटल व्यवसायी भड़के, प्रतिष्ठान बंद कर कार्रवाई की मांग
भंडरा में प्रकाशित एक खबर को लेकर होटल व्यवसायियों में आक्रोश फैल गया है। संपूर्ण भारत अखबार में भंडरा के होटल में परोसा जा रहा है जहर” शीर्षक से प्रकाशित खबर को व्यवसायियों ने झूठा और भ्रामक बताया है। शनिवार सुबह करीब 10:00 बजे इस खबर के विरोध में भंडरा प्रखंड बस्ती के होटल व्यवसायियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद कर विरोध प्रदर्शन किया।