चित्रकूट कर्वी के पुरानी बाजार रामपुरी में अज्ञात कारणों से घर में लगी आग अंदर सो रहे व्यक्ति की जिंदा जलने से मौत गृहस्थी का सारा सामान भी जला मामला चित्रकूट जनपद के कर्वी कोतवाली अंतर्गत पुरानी बाजार के रामपुरी मोहल्ले का बीते शुक्रवार की रात्रि लगभग 10 बजे का है जहां घर में लगी आग से घर के अंदर सो रहे व्यक्ति की जिंदा जलने से मौत हो गई मृतक 40 वर्षीय सोहनलाल पुत्र बृजलाल के परिजनों ने बताया कि रोजाना की भांति सोहन लाल उसका बड़ा भाई राजेंद्र और पिता बृजलाल एक साथ खाना खाने के बाद सोहन नीचे ही कमरे में सो गया और बड़ा भाई राजेंद्र व पिता बृजलाल ऊपर बने कमरे में सो गए तभी अचानक सोहन के कमरे में आग लग गई वहीं आस पास मौजूद लोगों सोहन के घर से आग लपटे और धुवां निकलते देखा तो शोर मचाया और मामले की सूचना पुलिस को दी सूचना मिलते ही मौके ओर पहुंची पुलिस ने ऊपर सो रहे पिता और पुत्र को सुरक्षित बाहर निकाला और सोहन के कमरे का दरवाजा खोला कमरे में भीषण आग लगी थी सोहन आग की लपटों के बीच फंसे जल रहा था जिसकी पुलिस जवानों द्वारा किसी तरह से बाहर निकाल कर एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भेजा गया जहां सोहन को मृत घोषित कर दिया गया है बता की सोहन की पत्नी और बच्चे कानपुर में रहते घर पर सिर्फ मृतक सोहन उसका बड़ा भाई राजेंद्र और पिता बृजलाल बस रहते थे सोहन कुर्सी बुनने का काम करता था पिता बृजलाल ने बताया कि अग्नि कांड में पुत्र के साथ साथ गृहस्थी का सारा सामान जल गया वहीं सूचना ने मृतक के शव का आज शनिवार की दोपहर 12 बजे जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम कराया है