बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंची सेवा इंटरनेशनल और कोटक महिंद्रा बैंक की राहत टीम
-मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश क्षेत्र वाले चित्रकूट के बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचकर जरूरतमंद परिवारों को वितरित की राहत सामग्री
चित्रकूट। मंदाकिनी नदी में आई बाढ़ और लगातार बारिश से प्रभावित मध्य प्रदेश क्षेत्र के चित्रकूट के ग्रामीण इलाकों में राहत अभियान तेज हो गया है। सेवा इंटरनेशनल एवं कोटक महिंद्रा बैंक के सहयोग से राहत सामग्री लेकर टीम बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंची और जरूरतमंद परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। खास बात यह रही कि अब तक जहां तक अभी प्रशासन की नजर नहीं गई वहां सेवा इंटरनेशनल की टीम/ कार्यकर्ता राहत सामग्री के साथ पहुंचकर खाद्य सामग्री वितरित की।
राहत टीम ने उत्तर प्रदेश क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव इटवा डुडैला डुडौली,छोटी पाटिन बड़ी पाटिन बरगहा इसके अलावा मध्य प्रदेश क्षेत्र के पिंडरा कोलान, बरुआ कोलान, बरुआ डांडी कोलान, लोखरिया कोलान, खेर बेलहा कोलान, पिडारा सहित आसपास के प्रभावित गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों का हाल जाना और आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराई। बाढ़ के कारण प्रभावित परिवारों के सामने भोजन, दैनिक जरूरतों और घरेलू सामान की समस्या को देखते हुए राहत सामग्री का वितरण किया गया।
इस दौरान राहत सामग्री वितरण समिति के जिला समन्वयक एवं समाजसेवी डॉ. संतोष मिश्रा, शंकर यादव, सेवा इंटरनेशनल के मनोज बेंजवाल, सूर्यकांत, विवेक पंत, मनवर रावत, ब्लॉक प्रमुख मानिकपुर अरविंद रलिहा, समाजसेवी संत कुमार त्रिपाठी, अरुण मिश्रा, विनय प्रधान, विश्वनाथ त्रिपाठी, कार्तिकेय द्विवेदी, दुर्गेश त्रिपाठी, शिवनारायण जी, सत्येंद्र त्रिपाठी, बसंत लाल द्विवेदी, आदित्य नारायण धुर्वे समेत कई लोग मौजूद रहे।
इसके अलावा मझगवां थाना अध्यक्ष, पिंड्रा के सरपंच सरमनियां, सचिव उदय प्रताप सिंह, कोदूलाल वर्मा, राम अवतार, दादा हीरालाल पांडेय, डुडौली के राकेश पांडेय सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और ग्रामीण राहत अभियान में शामिल स्वयंसेवक मौजूद रहे।
राहत टीम के गांवों में पहुंचने से बाढ़ प्रभावित परिवारों को काफी सहारा मिला। ग्रामीणों ने संकट की घड़ी में राहत सामग्री उपलब्ध कराने के लिए सेवा इंटरनेशनल एवं कोटक महिंद्रा बैंक सहित अभियान से जुड़े सभी लोगों का आभार जताया।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों के साथ-साथ ग्रामीणों ने प्रशासन से स्थायी जल निकासी, सुरक्षित आवास और भविष्य में बाढ़ से बचाव के ठोस इंतजाम किए जाने की भी मांग की है।
Karwi, Chitrakoot | Sep 12, 2026