शाहपुर: शाहपुर नगर परिषद की पानी बचाओ मुहिम पर सवाल, एक तरफ जल संरक्षण की अपील, दूसरी तरफ वार्ड 1 में पानी की बर्बादी
Shahpur, Betul | Nov 4, 2026 एक ओर शाहपुर नगर परिषद द्वारा नागरिकों को पानी बचाने और जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर नगर के वार्ड क्रमांक 1 से पानी की बर्बादी का वीडियो सामने आने के बाद नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे हैं। जब नगर परिषद खुद पानी बचाने की अपील कर रही है, तो नगर में हो रही पानी की बर्बादी पर रोक लगाने