सिमडेगा: कोचेडेगा थाना गेट पर जिला परिवहन पदाधिकारी ने चलाया वाहन जांच अभियान, ₹144000 का जुर्माना वसूला
कोचेडेगा थाना गेट के पास जिला परिवहन पदाधिकारी के द्वारा शुक्रवार को दिन के 2:00 बजे सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान वाहनों के कागजातों की जांच की जहां पर कागजात अधूरे पाए जाने पर 45 वाहनों से 144000 जुर्माना वसूला गया ।मौके पर उन्होंने कहा कि सिमडेगा जिले में सड़क सुरक्षा नियम उल्लंघन करने वाले लोगों पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।