सिमडेगा: नगर परिषद कार्यालय के पास झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ ने मनाया विश्व मजदूर दिवस
झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ सिमडेगा इकाई के द्वारा गुरुवार को दिन के 12:00 बजे सिमडेगा नगर परिषद कार्यालय के समय विश्व मजदूर दिवस मनाया। इस दौरान सचिव सुशील कुमार सिंह ने कहा कि मजदूरों के शहादत को याद करने के लिए यह दिन याद किया जाता है ।इस मौके पर नगर परिषद की सफाई कर्मचारियों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया।