सिमडेगा: खुड़ेरबहार गांव के पास सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल, दाहिना पैर टूटा
खुड़ेरबहार गांव के पास एनएच-143 पर गुरुवार करीब 8 बजे एक सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुजुर्ग सड़क पार कर रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।इस दुर्घटना में बुजुर्ग का दाहिना पैर टूट गया। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना प्रखंड प्रमुख को दी।