सिमडेगा: सिमडेगा कचहरी के पास आदिवासी समुदाय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका, शोषण का आरोप लगाया
सिमडेगा कचहरी के पास आदिवासी समुदाय के द्वारा शुक्रवार की शाम 5:00 बजे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। मौके पर पहन बाबूलाल उरांव ने कहा कि रांची के सिरम टोली सरना स्थल के सामने रैंप का लगातार सरना समुदाय विरोध कर रही है, लेकिन हेमंत सोरेन की सरकार बंदूक के नोक पर जबरन काम को पूरा कर लिया जिसे हम विरोध करते हैं।