सिमडेगा: सिमडेगा में स्मार्ट पीडीएस प्रशिक्षण, राशन कार्ड डीलरों को दिया गया ज्ञान
सिमडेगा नगर भवन में शुक्रवार को दिन के 1:00 आपूर्ति विभाग की ओर से स्मार्ट पीडीएस से संबंधित राशन कार्ड डीलरों को प्रशिक्षण दिया गया। जहां पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं सभी अंचल अधिकारी उपस्थित हुए, मौके पर मास्टर ट्रेनर ने बताया कि जन वितरण प्रणाली की व्यवस्था को पारदर्शी और बेहतर बनाने के लिए मशीन को अपडेट किया गया है ,ताकि वितरण में आसानी हो सके।