बांगरमऊ: पुर्विया टोला मोहल्ले में अज्ञात कारणों के चलते युवक ने निगला जहर,हालत गंभीर, सीएचसी में कराया गया भर्ती
बांगरमऊ नगर के मोहल्ला पूर्विया टोला निवासी एक 25 वर्षीय युवक ने मंगलवार को अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी हालत खराब हो गई। युवक को गंभीर हालत में बांगरमऊ स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां से नाजुक हालत के चलते उसे तुरंत जिला अस्पताल उन्नाव रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले के संदर्भ में छानबीन आरंभ कर दी है।