बांगरमऊ: गौरैया गांव के सामने बाइक और साइकिल की भिड़ंत में 2 लोग हुए घायल, सीएचसी में कराया गया भर्ती
बांगरमऊ कोतवाली के लखनऊ जीटी रोड पर बाइक व साइकिल की भिड़ंत में दामाद व ससुर घायल हो गए। गुरुवार को भिखारीपुर रूल गांव निवासी मंशाराम बाइक से अपने दामाद गंगाराम के साथ तकिया चौराहे से घर जा रहे थे। इस दौरान लखनऊ जीटी रोड पर गौरेया गांव की मोड़ के पास तेज रफ्तार साइकिल ने बाइक में टक्कर मारी।