बांगरमऊ: गौरैयाकला गांव के सामने लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार,महिला समेत तीन लोग गंभीर घायल
बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर देर शाम एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई जिससे उसमें सवार एक ही परिवार के युवती समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.सूचना पर पहुंचे यूपीडा कर्मियों ने रेस्क्यू कर घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल उन्नाव रेफर कर दिया गया.