बांगरमऊ: नौबतगंज गांव सड़क हादसे में घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम,परिजनों में मची चीख पुकार
बांगरमऊ कोतवाली के हरदोई उन्नाव मार्ग पर पूर्व की मार्ग दुर्घटना में घायल युवक की कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई.घटना की सूचना पर बांगरमऊ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। मृतक कोतवाली क्षेत्र के गांव नौबत गंज निवासी 35 वर्षीय जितेंद्र कुमार सोनी पुत्र रमाशंकर बताया जा रहा है.मौत से परिवार का रो रोकर बुरा हाल है।