बांगरमऊ: जीरिकपुर गांव में अज्ञात कारणों से गेहूं के खेत में लगी भीषण आग, गेहूं की फसल जलकर खाक
बांगरमऊ कोतवाली के जीरिकपुर गांव में अज्ञात कारणों से गेहूं के खेत में लगी भीषण आग,आग लगने से डेढ़ बीघे गेहूं की फसल जलकर हुई खाक, आग लगने के कारणों का नहीं चल सका अभी तक पता, पहले हवाएं और अब आग लगने से किसानों को भारी क्षति। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जिरिकपुर निवासी कैलाश के खेत में अज्ञात कारणों के चलते अचानक आग लगने से हजारों का नुकसान हो गया।