साइबर सुरक्षा अभियान-2026 को लेकर उच्च विद्यालय, सर्वा, बरबीघा( शेखपुरा ) में जिला पदाधिकारी, शेखपुरा की उपस्थिति में में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।
साइबर सुरक्षा अभियान-2026 के तहत आज उच्च विद्यालय, सर्वा, बरबीघा, शेखपुरा में साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, शेखपुरा द्वारा विद्यार्थियों के साथ साइबर सुरक्षा विषय पर संवाद किया गया।
कार्यक्रम के दौरान साइबर अपराध एवं ऑनलाइन ठगी से बचाव के संबंध में बच्चों को महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही साइबर जागरूकता के लिए तैयार किए गए AI आधारित लघु वीडियो का भी प्रदर्शन/जारी किया गया, ताकि आमलोगों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया जा सके।
जिला पदाधिकारी ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए साइबर अपराध के विभिन्न स्वरूपों एवं इससे बचाव के उपायों की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को साइबर अपराध के प्रति सजग एवं सतर्क रहने तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।साथ ही, छात्र एवं छात्राओं को किसी भी प्रकार का समस्या होने पर सीधे संवाद के लिए उन्होंने अपना मोबाइल नंबर भी साझा किया गया।