हरिद्वार: बडेढी राजपुतान में चेकिंग के दौरान बहादराबाद पुलिस ने 2 स्मैक तस्करों को पकड़ा, 21.96 ग्राम स्मैक बरामद
बडेढी राजपुतान में बहादराबाद पुलिस पुलिस ने चेकिंग के दौरान 2 स्मैक तस्कर गिरफ्तार किए हैं। दोनों से पुलिस को 21.96 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। शुक्रवार दोपहर 2 बजे करीब जारी पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पकड़े गए आरोपी शमशेर और शेर अली लक्सर के रहने वाले हैं। दोनों को NDPS एक्ट में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।