हरिद्वार: भैरव घाट पर महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी द्वारा बगलामुखी यज्ञ दूसरे दिन भी जारी, बांग्लादेश विभाजन पर दिया बयान
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी द्वारा बंगलामुखी यज्ञ दूसरे दिन जारी है। शुक्रवार को उन्होंने मां बंगलामुखी से अत्याचार करने वाले जिहादियों के सर्वनाश की कामना की। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार होना निंदनीय है। बांग्लादेश का विभाजन कराकर अलग हिंदू राष्ट्र बनाना चाहिए।