हरिद्वार: ज्वालापुर पुलिस ने 7 साल से फरार नाबालिग के अपहरणकर्ता को मनसा देवी रोप वे के पास से किया गिरफ्तार
ज्वालापुर पुलिस ने 7 साल से फरार नाबालिग के अपहरणकर्ता को मनसा देवी रोप वे के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर 25 हजार का ईनाम भी घोषित किया गया था। आरोपी प्रदीप हरकीपौड़ी पर प्रसाद की दुकान लगाता था। ज्वालापुर निवासी आरोपी पहचान छिपा कर काशीपुरा मौहल्ले में रह रहा था। शुक्रवार शाम 4 बजे पुलिस ने विज्ञप्ति जारी कर ये जानकारी दी।