हरिद्वार: 14 वर्षीय किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में फरार आरोपी को सहारनपुर से दबोच लाई रानीपुर कोतवाली पुलिस
14 वर्षीय किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहे एक आरोपी को रानीपुर कोतवाली पुलिस ने सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम रोहित जो उत्तर प्रदेश के शामली का निवासी है। आरोपी ने करीब एक महीना पहले किशोरी का अपहरण कर सहारनपुर में बेच दिया था और फरार हो गया था। गिरफ्तारी के लिए एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने उस पर 5000 का इनाम भी रखा था।