जालौन में मैट्रिमोनियल साइट के जरिए शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का साइबर थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया है।
आरोपी शादी डॉट कॉम और जीवनसाथी डॉट कॉम के जरिए लड़कियों को निशाना बनाते थे और परिवार में बीमारी का बहाना बनाकर ऑनलाइन पैसे ऐंठते थे।
पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 6 मोबाइल, 13 सिम कार्ड, 7 एटीएम कार्ड, 2 मुहर और फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
पुलिस ने आरोपियों की स्विफ्ट डिजायर कार भी बरामद की है। NCRP पोर्टल पर दर्ज 5 शिकायतों में कुल 66 लाख 4 हजार 881 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है।
मामले में मंगल सिंह नाम का एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। जालौन साइबर थाना पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
Jalaun, Jalaun | Oct 30, 2026