पहाड़ी: चुनावी रंजिश में युवक पर फरसे और लाठियों से किया हमला, थाने में दी गई रिपोर्ट
थाना क्षेत्र के गांव बिहार में सरपंच चुनाव की रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। गांव निवासी यूसुफ पुत्र निहाला ने कामां थाने में रिपोर्ट देकर 6-7 लोगों पर फरसे व लाठियों से हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार हमले में वह घायल हो गया तथा बीच-बचाव करने आई उसकी मां के साथ भी मारपीट की गई। शनिवार शाम 6 बजे मिली जानकारी।