डिंडौरी: जजा जूनियर अंग्रेजी माध्यम बालक आश्रम बजाग के अभिभावकों ने सीट बढ़ाने के लिए कलेक्ट्रेट में लगाई गुहार
डिंडौरी जिले के जनजाति जूनियर अंग्रेजी माध्यम बालक आश्रम बजाग के पालक शिक्षक संघ के सदस्य एवं अभिभावकों ने बुधवार दोपहर 1:00 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर छात्रों की सीट बढ़ाने एवं कक्षा उन्नयन को लेकर गुहार लगाई ।दरअसल पालक शिक्षक संघ के सदस्य और अभिभावकों ने बताया कि बालक आश्रम में 50 सीट है जिसके चलते क्षेत्र के अन्य छात्र प्रवेश लेने से वंचित रह जाते है ।