फिरोजाबाद: भारतीय किसान यूनियन भानू ने लगाया शांति स्कूल के पास अवैध खनन का आरोप,दी आंदोलन की चेतावनी
फिरोजाबाद। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया है कि शांति स्कूल के पास अवैध तरीके से बालू-मिट्टी का खनन किया जा रहा है।
संगठन का कहना है कि तेज रफ्तार डम्परों से स्कूली बच्चों के आने-जाने में खतरा बना हुआ है, सड़कों पर गड्ढे हो गए हैं और उड़ती धूल से ग्रामीण परेशान हैं।
पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि अवैध खनन पर जल्द रोक नहीं लगी तो संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
ऐसी ही खबरों के लिए फॉलो करें 👇
@highlight
#Firozabad #UPNews #IllegalMining #BKU #BreakingNews #ViralNews