फिरोजाबाद: टूंडला टोल प्लाजा पर बिना फास्टैग गाड़ियां निकालने को लेकर विवाद, धमकी का आरोप
फिरोजाबाद। आज सुबह टूंडला टोल प्लाजा पर विवाद हो गया। टोल कर्मचारियों के अनुसार, एक साधु के साथ चल रही तीन से चार गाड़ियों में फास्टैग नहीं लगा था।
आरोप है कि गाड़ियों में सवार लोगों ने बैरियर को अपने हाथों से उठाकर गाड़ियां टोल से निकाल लीं। जब टोल कर्मचारियों ने इस तरीके का विरोध किया तो कहासुनी हो गई। कर्मचारियों का आरोप है कि इस दौरान धमकी भी दी गई।
टोल कर्मचारियों का कहना है कि साधु होने के कारण उन्होंने विवाद को बढ़ने नहीं दिया ताकि कानून व्यवस्था खराब न हो।
_नोट: अपशब्द होने के कारण वीडियो का ऑडियो म्यूट किया गया है। यह जानकारी टोल कर्मचारियों के बयान पर आधारित है।_
ऐसी ही खबरों के लिए फॉलो करें 👇
@highlight
#Firozabad #TundlaTollPlaza #UPNews #BreakingNews