प्रयागराज: थाना नैनी क्षेत्र में दंपति की हत्या की घटना का पुलिस ने पुलिस लाइन में किया खुलासा
प्रयागराज में FCI से रिटायर्ड अफसर और उनकी पत्नी को घर को बनाने वाले राजमिस्त्री ने ही मार डाला था। CCTV में दिखने के बाद पुलिस राजमिस्त्री श्याम बाबू को गिरफ्तार करने में कामयाब हो गई।कस्टडी में उसने कहा- अधिकारी अपने घर की तीसरी मंजिल पर कंस्ट्रक्शन करवा रहे थे। इसका ठेका मेरे ही पास था। वह मेरा पेमेंट समय पर नहीं करते थे। 20 हजार रुपए बकाया था।